{"_id":"65dcee873d21538881033a27","slug":"siddharthnagar-badhani-railway-station-will-be-equipped-with-modern-facilities-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-113440-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे सिद्धार्थनगर-बढ़नी रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे सिद्धार्थनगर-बढ़नी रेलवे स्टेशन
Tue, 27 Feb 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ऑनलाइन जुड़कर सिद्धार्थनगर और बढ़नी रेलवे स्टेशन का वर्चुअली शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि दोनों रेलवे स्टेशन यात्रियों की सुविधाओं से लैस होंगे। पीएम के वर्चुअली शिलान्यास के बाद रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा नाम लेने के बाद नगर पालिका चेयरमैन गोविंद माधव ने अतिथियों के साथ शिलापट्ट का लोकार्पण किया।
जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर और बढ़नी दोनों रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत तैयार किया जा रहा है। ऑनलाइन जुड़े रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेल का नेटवर्क पूरी दुनिया में सबसे अग्रणी है। पहले से प्रायोजित शिलान्यास कार्यक्रम अपने निर्धारित समय से शुरू हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चे भी अपने नियत समय से पहुंच गए थे।
शहर के अलावा गोरखपुर के बच्चे भी यहां आए थे। उन्होंने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर आए हुए मेहमानों और लोगों का मनमोह लिया। सबसे पहले कार्यक्रम को सांसद जगदंबिका पाल ने संबोधित किया। इस दौरान नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष राम कुमार कुंवर, हेमंत जायसवाल, राजेंद्र पांडे, एसपी अग्रवाल, दिलीप पांडे, दपक मौर्या, लालजी त्रिपाठी और राजेश मिश्रा मौजूद थे।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद बच्चों को बांटे पुरस्कार
वर्चुअली शिलान्यास के कार्यक्रम में पहले से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार बांटे गए। सृष्टि जायसवाल को चित्रकारी, स्वस्तिका को निबंध, रिया सिंहानिया को चित्रकारी, भाग्य लक्ष्मी चौरसिया को चित्रकारी में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत किया गया। ईशा सिंह को चित्रकारी और शालिनी को निबंध के लिए पुरस्कृत किया गया। इस दौरान दीपक सिंह, एके सिंह, सौरभ सिंह, डीके उपाध्याय, श्यामसुंदर सिंह, अनिल कुमार मौर्या, शुभम मिश्रा, संदीप खरे और सुशील कुमार मौजूद रहे।
आम लोगों के लिए नहीं थी पानी की व्यवस्था
वर्चुअली शिलान्यास के दौरान वीआईपी और बच्चों के लिए नाश्ते और पानी की व्यवस्था की गई थी। लेकिन पीछे बैठै आम लोगों और महिलाओं के लिए यह नहीं था। दूर दराज से आए आम लोग पूरे आयोजन में केवल कुर्सियों पर बैठने की व्यवस्था की गई थी। हालांकि वह ऑनलाइन कार्यक्रम को वह बड़े ध्यान से सुन रहे थे। कोई एलईडी स्क्रीन के सामने आ जाए तो उसे तुरंत हटने के लिए कह रहे थे।