{"_id":"61213a478ebc3e7a037bccd4","slug":"siddharth-university-siddharthnagar-news-gkp4063159194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए 25 तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए 25 तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए 25 तक कर सकेंगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में पांचवें शैक्षिक सत्र में भी प्रवेश के लिए कम छात्रों ने ही आवेदन किया है। ऐेसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 अगस्त निर्धारित की है। हाल यह है कि विश्वविद्यालय में हाल में शुरू किए गए व्यावसायिक कोर्स बीबीए में 60 सीटों में 22 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है।
जनपद समेत आसपास के छह जनपदों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नेपाल सीमा पर स्थित कपिलवस्तु में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की स्थापना की गई। वर्ष 2015 में शिलान्यास के बाद 2017 से शैैक्षणिक सत्र भी प्रारंभ हो गया। पांचवें शैक्षिक सत्र में भी आवेदन कम ही प्राप्त हुए हैं। लिहाजा विवि प्रशासन ने प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त कर दी है। अब आवेदनों की संख्या तय करेगी कि प्रवेश मेरिट से होगा या फिर परीक्षा कराई जाएगी।
ये विषय पढ़ाए जा रहे हैं विश्वविद्यालय कैंपस में
सिद्धार्थ विवि कपिलवस्तु परिसर में कला संकाय में बीए में लोक प्रशासन, राजनीति शास्त्र, प्राचीन इतिहास, इतिहास, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, संस्कृत व मनोविज्ञान की पढ़ाई हो रही है। परास्तक में एमए हिंदी, अर्थशास्त्र, इतिहास, प्राचीन इतिहास, राजनीति शास्त्र, लोक प्रशासन, अंग्रेजी, संस्कृति, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, विज्ञान संकाय में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी और भौतिक विज्ञान, वाणिज्य संकाय में बी.कॉम, बीबीए और एमकॉम की पढ़ाई हो रही है।
विज्ञापन
विषयवार सीटों की संख्या और आवेदन
विषय- सीट - आवेदन
बीकाम. 120- 94
बीए. 400- 118
बीबीए- 60- 22
एमए. हिंदी- 60- 2
एमए. अर्थशास्त्र- 60- 8
एमए. अंग्रेजी- 60 -6
एमए. मनोविज्ञान- 60 - 6
एमए. संस्कृत- 60- 2
एम.काम- 120- 59
एमए. लोकप्रशासन- 60- 9
एमए. राजनीति विज्ञान- 60 -11
एमए. इतिहास- 60- 7
एमए. प्रा. इतिहास- 60- 2
एमए. समाज शास्त्र- 60 -6
एमएससी फिजिक्स-20- 9
एमएससी बॉयो-20- 11
--------
विवि परिसर में संचालित विषयों में छात्र-छात्राओं की ओर से प्रवेश के लिए निर्धारित सीट से कम आवेदन किए गए हैं। कुछ विषयों में 50 प्रतिशत से ज्यादा आवेदन भी हुए हैं। इसे देखते हुए प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 अगस्त कर दी गई है। इसके बाद तय किया जाएगा कि प्रवेश मेरिट या प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा।
- डॉ. दीपक मिश्रा, मुख्य नियंता, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय