{"_id":"655a5c182a307afab4055ad4","slug":"siddharth-university-preparation-of-deekshant-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-8448-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दीक्षांत समाराेह की तैयारियों में जुटा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दीक्षांत समाराेह की तैयारियों में जुटा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय
Mon, 20 Nov 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु-विश्वविद्यालय में 22 नवंबर को होगी विद्या परिषद की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में दीक्षांत समारोह की तैयारी की जा रही है। एक दिसंबर को दीक्षांत समारोह होना है। दीक्षांत समारोह के लिए 22 नवंबर को बैठक की जाएगीद। इसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में विद्या परिषद की बैठक में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के हाथों स्वर्ण पदक पाने वाले छात्र-छात्राओं के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। विश्वविद्यालय एवं इससे संबद्ध छह जिलों के 282 महाविद्यालयों के टॉपर छात्र-छात्राओं में स्वर्ण पदक वितरित किए जाएंगे। यह सूची तैयार हो गई है, लेकिन नामों की घोषणा विद्या परिषद की बैठक के बाद होगी। इसी बैठक में अतिथियों के नाम भी बताए जाएंगे।
दीक्षांत समारोह की तैयारियों के अंतर्गत समितियों का गठन किया जाएगा। अलग-अलग समितियों के गठन के बाद कार्यों की जिम्मेदारी बांटी जाएगी। विश्वविद्यालय में पंडाल की रूपरेखा तय की जाएगी। समारोह से एक दिन पहले रिहर्सल होगी। इसमें महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। ताकि विद्वत यात्रा के बाद स्वर्ण पदक वितरण हो तो वे भावपूर्ण तरीके से राज्यपाल के सामने प्रस्तुत हों। कुलसचिव अमरेंद्र कुमार ने बताया कि विद्या परिषद की बैठक 22 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
परीक्षा समिति की बैठक
कुलसचिव अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्या परिषद की बैठक के बाद परीक्षा समिति की बैठक होगी। सेमेस्टर परीक्षाओं के मामले में विश्वविद्यालय ने बेहतर कार्य किया है। सेमेस्टर परीक्षाएं निर्धारित समय पर हो रही हैं, जबकि ज्यादातर विश्वविद्यालय सेमेस्टर परीक्षा आयोजित कराने में पीछे हैं।