फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharth University Kapilvastu

Siddharthnagar News: भाग दौड़ नहीं, अब घर बैठे विश्वविद्यालय से उपाधि पाएंगे विद्यार्थी

Sun, 04 Jun 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 04 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Siddharth University Kapilvastu
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय। फाइल फोटो
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से उपाधि सहित अन्य प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए भागदौड़ नहीं करनी होगी, बल्कि वे घर बैठे ही आवेदन करेंगे और उन्हें उनके मोबाइल पर प्रमाण पत्र आ जाएंगे। विश्वविद्यालय ने ये डाटा अपलोड कर दिया है। जल्द ही ये सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु एवं सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, श्रावस्ती, बलरामपुर एवं महराजगंज के 282 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सुविधा प्राप्त होगी। जिन प्रमाण पत्रों के लिए छात्र-छात्राओं को 100 किमी से अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी, वे प्रमाण पत्र आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे। विश्वविद्यालय तथा संबद्ध किसी भी महाविद्यालय के छात्र के दस्तावेजों को ऑनलाइन सत्यापित करने की सुविधा भी ऑनलाइन है। इसके साथ डिजिलॉकर पर भी विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं का सत्यापन किया जा सकता है। इसके साथ साथ संबद्धता, एनएनएस स प्रमाण पत्र को भी ऑनलाइन कर दिया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन के दावे के अनुसार, वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को तीन से 24 घंटे के अंदर प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाएंगे। विश्वविद्यालय परिसर में 2017 से शिक्षण कार्य शुरू हुआ, जिसमें विद्यार्थियों की संख्या 1470 हो गई है। संबंध महाविद्यालयों में वर्तमान में 2.13 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जबकि पुरातन छात्र भी इस सुविधा से लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


0 प्रोविजनल डिग्री एवं माइग्रेशन सर्टिफिकेट : ये सुविधा पूर्णत: ऑनलाइन हो गई है।
0 चरित्र प्रमाण पत्र : विश्वविद्यालय परिसर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए सुविधा भी ऑनलाइन कर दी गई है। चरित्र प्रमाण पत्र के लिए विश्वविद्यालय जाने की मजबूरी नहीं होगी।
0 डिजिटल मार्कशीट : डिजिटल हस्ताक्षर युक्त मार्कशीट ऑनलाइन होती है। अब विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद कभी ऑनलाइन डिजिटल सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकेगा।
0 डिजिटल उपाधि : डिजिटल उपाधि अब ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो जाएगी। ऐसी व्यवस्था में दीक्षांत समारोह से पहले भी उपाधि प्राप्त करने में आसानी होगी।
0 त्रुटिपूर्ण मार्कशीट : डिग्री में संसोधन ये सुविधा भी ऑनलाइन कर दी गई है। त्रुटि में संशोधन के आवेदन करने के बाद ऑनलाइन माध्यम से ही सुधार हो जाएगा।

0 स्क्रूटिनी : आंसर बुक व्यू स्कूटनी की परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को देखने में भी आसानी होगी।
0 ऑनलाइन मिलेगी शुल्क रसीद : शुल्क जमा करने वाले छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन माध्यम से ही उनके मोबाइल पर तत्काल रसीद पहुंच जाएगी।
-----
वर्जन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए डिजिटल प्लेटफाॅर्म को अपनाया है। सोमवार से ये सुविधाएं शुरू हो जाएंगी। इसके पहले भारत-नेपाल सीमा स्थित विश्वविद्यालय में वाईफाई सुविधा दी गई थी, इससे शिक्षा की आसान हुई है।
-अमरेंद्र कुमार सिंह, कुलसचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed