फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharth University is far away from the standard

Siddharthnagar News: सात साल बाद भी मानक से काफी दूर है सिद्धार्थ विवि

Sun, 12 Mar 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 12 Mar 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Siddharth University is far away from the standard
सिदार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु अपने स्थापना के सात साल बाद भी मानकों से काफी दूर है। यही कारण है कि विश्वविद्यालय नैक ग्रेडिंग के लिए आवेदन की दिशा में कदम नहीं बढ़ा पा रहा है। यूजीसी के मानक पर खरा नहीं उतरने के कारण शिक्षा के लिए ढांचागत विकास और शोध के लिए अनुदान प्राप्त नहीं हो रहा है। भूगोल विभाग की कक्षाएं शुरू नहीं होने से सभी 21 विभाग संचालित नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में शिक्षकों के सृजित 88 पद में 55 शिक्षक ही नियुक्त हुए हैं। इसके साथ ही वर्ष 2015 में स्थापित विश्वविद्यालय में एक विभाग में सात की बजाए चार शिक्षक के ही पद सृजित किए गए, जो यूजीसी के मानक से कम है। विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या करीब 1300 पहुंच गई है। अब शिक्षकों के पद सृजन में संशोधन का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में जुलाई से नया सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन भूगोल की कक्षाएं तय नहीं हैं। हालांकि, शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं। इसी प्रकार अंतरराष्ट्रीय बौद्ध केंद्र में भी ओएसडी प्रो. सुशील तिवारी के अलावा कोई भी विभागीय शिक्षक नियुक्त नहीं है, जबकि इसमें हिंदू, जैन एवं बौध धर्म दर्शन की परास्नातक कक्षाएं शुरू होने पर विश्वविद्यालय में विदेशी छात्र-छात्राओं का रुझान बढ़ने की संभावना थी। वर्तमान सत्र में विज्ञान संकाय सहित आठ विषयों की कक्षाएं शुरू हुई है, लेकिन विज्ञान भवन का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है और बिना प्रयोगशाला के ही परास्नातक स्तर की पढ़ाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन भी है कम
मानक के अनुसार, विश्वविद्यालय परिसर में कम से कम 50 एकड़ क्षेत्र में होना चाहिए, जबकि विश्वविद्यालय परिसर 46 एकड़ में ही है। नैक ग्रेडिंग के लिए परिसर का आकार पूरा होना चाहिए, शिक्षकों की संख्या पूरी होनी चाहिए, सभी विभागों में परास्नातक स्तर पर दो बैच उत्तीर्ण होने चाहिए, पुरातन छात्र परिषद के गठन के साथ उनकी उपलब्धियां भी होनी चाहिए।

--
वर्जन--
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति की ओर है। भूगोल विषय के शिक्षकों की नियुक्ति जून तक होने की संभावना है। अन्य मानकों को भी पूरा करने का प्रयास जारी है।
-अमरेंद्र कुमार सिंह, कुलसचिव
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed