फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharth University first released the exam results in the state

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने प्रदेश में सबसे पहले जारी किया परीक्षा परिणाम

Sat, 30 Apr 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Siddharth University first released the exam results in the state
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने प्रदेश में सबसे पहले जारी किया परीक्षा परिणाम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने परीक्षा परिणाम जारी किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने लगातार दूसरे वर्ष प्रदेश में सबसे पहले परीक्षा परिणाम जारी करने में सफलता प्राप्त की है। एमए राजनीति विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय की परीक्षा परिणाम कुलपति के हस्ताक्षर के बाद कुलसचिव ने घोषित किया।
परीक्षा परिणाम जारी करते हुए कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थी के लिए जितनी महत्वपूर्ण पढ़ाई होती है, उतनी ही परीक्षा और उसका परिणाम भी होता है। परीक्षा परिणाम के आधार पर उसके आगे की पढ़ाई और भविष्य का निर्धारण होता है। इस लिए मूल्यांकन सुचितापूर्ण ढंग से यथाशीघ्र संपन्न होना चाहिए। संख्या की दृष्टि से और विविध कारण से परीक्षा परिणाम समय से देना बड़ी चुनौती है, लेकिन सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने दूसरी बार प्रदेश में सबसे पहले परीक्षा परिणाम जारी किया है।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत संचालित स्नातक प्रथम सेमेस्टर बीए और बीएससी का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रायोगिक परीक्षाएं चल रही हैं। जैसे ही प्रायोगिक परीक्षाओं का अंक और आंतरिक मूल्यांकन का अंक प्राप्त होगा, वैसे ही स्नातक स्तर पर प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम भी विश्वविद्यालय घोषित करेगा। इसी प्रकार वार्षिक परीक्षा प्रणाली में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं चल रही हैं। कुछ विषयों की परीक्षाएं संपन्न हो गईं, उनका मूल्यांकन कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिशास्त्र में 96 प्रतिशत परिणाम
परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि एमए प्रथम वर्ष अंग्रेजी में 50.85 प्रतिशत छात्र तथा 49.15 प्रतिशत छात्राएं सम्मिलित हुई थी। उनमें से 86.03 प्रतिशत छात्र तथा 84.97 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। इसी प्रकार राजनीतिशास्त्र विषय में 65.96 प्रतिशत छात्र तथा 34.04 प्रतिशत छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थीं। उनमें से 96.69 प्रतिशत तथा 96.24 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। इस अवसर पर बौद्ध अध्ययन केंद्र के कार्याधिकारी प्रो. सुशील कुमार तिवारी, अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. हरीश कुमार शर्मा तथा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आयोजित केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र के प्रभारी डॉ. पुर्णेश नारायण सिंह, सह प्रभारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह डॉ. नीरज सिंह, डॉ. जय सिंह यादव, डॉ. धर्मेंद्र कुमार तथा कोडिंग प्रभारी अमित कुमार, सत्यम दीक्षित, मनीष कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed