{"_id":"67b225fc7f6285987508bf6b","slug":"shravasti-dominated-in-three-categories-and-the-host-in-one-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-132520-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तीन वर्गों में श्रावस्ती तो एक में मेजबान का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तीन वर्गों में श्रावस्ती तो एक में मेजबान का रहा दबदबा
विज्ञापन
पुलिस लाइन में फ्लैग मार्च करते खिलाड़ी। श्रोत पुलिस विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। चार दिनों से चल रही गोरखपुर जोन की 73 वीं अंतर जनपदीय एथलेटिक्स साइकिलिंग (महिला/पुरुष प्रतियोगिता रविवार को फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हो गई।
प्रतियोगिता में साइकिलिंग महिला, पुरुष, एथलेटिक्स महिला में श्रावस्ती व एथलेटिक्स पुरुष में सिद्धार्थनगर की टीम विजेता रही।
पुलिस लाइंस परिसर में चल रही खेल प्रतियोगिता में 11 जिले गोंडा, महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर व बस्ती) की पुलिस टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के एथलेटिक्स पुरुष वर्ग में 136 अंक के साथ सिद्धार्थनगर विजेता व 87 अंक के साथ गोरखपुर उपविजेता रहा। जबकि महिला वर्ग में श्रावस्ती ने 106 अंक के साथ विजेता व देवरिया 80 अंक के साथ उप विजेता रही। वहीं साइकिलिंग प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में श्रावस्ती विजेता सिद्धार्थनगर उपविजेता रहा। महिला वर्ग में श्रावस्ती विजेता, गोंडा उपविजेता रहा।
मुख्य अतिथि एएसपी सिद्धार्थ ने प्रतियोगिता का समापन किया साथ खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया। 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में शिवानंद गोंडा ने स्वर्ण, अंकित सिंह गोरखपुर ने रजत व चंद्र प्रताप सिंह महराजगंज ने कांस्य पदक प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में मायावती श्रावस्ती ने स्वर्ण, शीतल चतुर्वेदी बस्ती ने रजत व प्रिया राय संतकबीरनगर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।