{"_id":"6a1c8a925bb712ff120495fc","slug":"showers-fell-with-dark-clouds-the-weather-became-pleasant-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159076-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: काले बादलों संग बरसी फुहारें, मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: काले बादलों संग बरसी फुहारें, मौसम हुआ सुहाना
Mon, 01 Jun 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर। क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब चार बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में घने काले बादल छाए और गरज के साथ हल्की हवाएं चलने लगीं। इसके बाद करीब 10 मिनट बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इससे कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली।
मौसम सुहावना होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। ठंडी हवाएं चलने से वातावरण में ताजगी महसूस की गई और तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई।
बारिश शुरू होते ही बच्चे और युवा घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने कहा कि अचानक बदले मौसम ने गर्मी से काफी राहत पहुंचाई है। क्षेत्र में शाम तक मौसम खुशनुमा बना रहा।