{"_id":"65985e8b31238140440210ae","slug":"shohratgarh-team-won-the-kabaddi-competition-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-10961-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
Sat, 06 Jan 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
सीमा चौकी खुनुवां के लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर रमवापुर तिवारी में आयोज
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां की ओर से आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में शुक्रवार को शोहरतगढ़ के टीम ने दर्ज किया। कमांडिंग अधिकारी आरके डोगरा ने बताया कि सीमाई क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति बढ़ावा देना है तथा अवसर प्रदान कर सीमाई क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में उनके प्रदर्शन को बेहतर करना उद्देश्य है। इसी के तहत सीमाई क्षेत्र के ककरहवा, रमवापुर तिवारी, धनौरा, लोहटी, कोटिया, चेरिगावां, शोहरतगढ़, चंदई आदि गांवों के कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग लिया। इन दलों में अपर प्राइमरी स्कूल, ककरहवा और एसपीआईसी शोहरतगढ़ की टीम के खिलाडिय़ों ने अच्छा प्रदर्शन कर फाइनल तक पहुंची।
फाइनल मैच में ककरहवा टीम के तरफ से अमरनाथ कप्तान उनेश, विकास, विशाल, आकाश, अभय और आशीष तथा एसपीआईसी शोहरतगढ़ टीम के तरफ से विजय प्रताप गुप्ता कप्तान रुपेश पाल, अजरुद्दीन, योगेश कुमार, सुजीत यादव और गौरव पांडेय खिलाड़ियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन दिया। जिसमें एसपीआईसी शोहरतगढ़ की टीम ने ककरहवा को 34.29 अंक से हराया। इस प्रतियोगिता में विजेता और उप विजेता रहे टीमों को ट्राॅफी, मैडल और प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के दौरान 43 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के श्रीराज पाल, सहायक कमांडेंट, अखिलेश कुमार सहायक कमांडेंट, निरीक्षक उमेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।