{"_id":"5e45836b8ebc3ee60b3cb299","slug":"shadi-siddharthnagar-news-gkp34097787","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने लगाई गुहार, पति दूसरे संग रहता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने लगाई गुहार, पति दूसरे संग रहता है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को मायके भेज रचा ली शादी
महिला ने उसका पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
उसका बाजार। उसका थानाक्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को एक मामला प्रकाश आया है। गांव की एक नवविवाहिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। उसने कहा है कि उसकी शादी सात माह पूर्व उक्त युवक से हुई है, वह दोनों लगभग एक माह साथ रहे। इसके बाद पति ने सऊदी अरब नौकरी करने की बात कहकर उसे मायके में छोड़ आया। मायका इसी जिले के जोगिया थानाक्षेत्र के एक गांव में है। वह जब भी अपने ससुराल जाती तो घरवाले बताते कि आरोपी युवक सऊदी में है, जब वापस आएगा तब आना। अचानक ही वह मंगलवार को अपनी प्रेमिका के साथ अपने घर आ गया, जिसकी जानकारी होने पर पत्नी ने थाने पर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष डीसी चौधरी ने बताया कि उन्होंने उक्त आरोपी और प्रेमिका से पूछताछ में पता चला कि वह पिछले छह माह से गोरखपुर में साथ रह रहा था। प्रेमिका के परिजनों ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया। पीड़िता के परिजनों ने एक दिन बाद निर्णय लेने की बात कही है। कहा कि इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।