{"_id":"6526f3198cec766bcb0c81c4","slug":"sewamitra-app-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-6270-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सेवामित्र एप से मिल रहा है रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सेवामित्र एप से मिल रहा है रोजगार
Thu, 12 Oct 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अक्तूबर तक सेवामित्र जागरूकता पखवाड़ा के तहत पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन विभाग से कुशल कामगारों को स्व रोजगार के क्षेत्र में सेवायोजित करने के उददेश्य से सेवामित्र पोर्टल विकसित किया गया है। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में 15 अक्तूबर तक सेवामित्र जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
बताया कि सेवामित्र पोर्टल के माध्यम से लोग इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, टेंट सर्विस, ऑर्किटेक्ट सर्विस, कैटर्स, एसी, वाटर कूलर, कारपेंटर, वाशिंग मशीन मकैनिक, ऑटो मोबाइल्स, गैस चूल्हा रिपेयर, जेनरेटर रिपेयर, पेंटर, इन्वर्टर रिपेयर, सिक्योरिटी, कंप्यूटर रिपेयर, योग शिक्षक, टीवी रिपेयर, टैक्सी सर्विस आदि घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।
इसके साथ ही सेवाप्रदाता एजेंसी एवं कुशल कामगार भी इस व्यवस्था के तहत पंजीकरण करा सकते हैं। इन सेवाओं का लाभ सेवामित्र पोर्टल अथवा सेवामित्र मोबाइल एप्लीकेशन या टोल फ्री नंबर 155330 के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
सेवामित्र व्यवस्था के तहत कौशल प्राप्त युवाओं को सेवाप्रदाता एजेंसी के माध्यम से स्वावलंबन के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। साथ ही इसमें डे-वर्क और प्रोजेक्ट-वर्क के तहत स्टार्टअप के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। सेवामित्र पोर्टल से संबंधित जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय या टोल फ्री नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं।