{"_id":"671bdfc7a1decb9bbd0c7147","slug":"seven-years-imprisonment-to-the-accused-of-raping-a-teenage-girl-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-126301-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को सात साल का कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को सात साल का कारावास
Fri, 25 Oct 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट बीरेंद्र कुमार ने किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को सात साल की सजा सुनाई है।
कोर्ट ने उसे मारपीट करने एवं जानमाल की धमकी देने के अपराध में साक्ष्यों के आधार पर दोषी ठहराते हुए 52 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जिसे अदा न करने पर उसे 6 माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भोगना होगा। घटना डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 मई 2013 को घटित हुई थी। अभियोजन कथानक के अनुसार एक महिला ने 25 मई 2013 को पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए कहा कि बीती रात उसकी पीड़िता भतीजी निवृत्त होने के लिए खेत की तरफ गई थी। वहीं गुड्डू यादव आ गया और उसकी भतीजी का मुंह दबोच कर बाली के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट, दुष्कर्म, मारपीट एवं जानमाल की धमकी देने के अपराध में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। न्यायालय ने विचारण के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों गवाहों की गवाही व अन्य सुसंगत दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर गुड्डू उर्फ रामप्रकाश यादव को दोषी ठहराया।ज