फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   seven year girl give gullak to dm

सात साल की बच्ची ने पीएम के नाम डीएम को गुल्लक दिया

Wed, 29 Apr 2020 09:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
seven year girl give gullak to dm
सात साल की बच्ची ने पीएम के नाम डीएम को गुल्लक दिया
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कोरोना की रोकथाम में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शहर की सात साल की नन्हीं शिवानी जायसवाल ने अपने गुल्लक से सारे पैसे भेज कर समर्थन दिया है। मंगलवार को जिलाधिकारी भनवापुर ब्लॉक सभागार में प्रधानों, ग्राम पंचायत अधिकारियों और अन्य की बैठक ले रहे थे। इस दौरान गोविनपुर गांव निवासी शिवानी एक हाथ में गुल्लक और दूसरे हाथ से पिता अशोक जायसवाल की अंगुली थामे हुए डीएम के पास पहुंची। उसने डीएम को गुल्लक थमाते हुए मासूमियत से कहा कि पीएम अंकल को यह पैसे पहुंचा दीजिए ताकि वह कोरोना से लड़ने की दवाएं खरीद सकें। डीएम ने कहा कि इतनी छोटी उम्र में समाज सेवा का जज्बा बड़ा ही सराहनीय है। पुलिस अधीक्षक विजय ढुुल ने कहा कि सभी को मानवता के हितार्थ ऐसी भावना लेकर कार्य करना चाहिए। शिवानी का कहना था कि इस महामारी में टेलीविजन पर देखा कि लोग सरकार का सहयोग कर रहे हैं। लिहाजा मैंने भी ऐसा विचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed