फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Seven teachers' salaries were stopped by the BSA

सात शिक्षकों का वेतन बीएसए ने रोका

Wed, 30 Mar 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 30 Mar 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Seven teachers' salaries were stopped by the BSA
बिजली की चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
बिना सूचना के विद्यालय से गायब रहने वाले सात शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बीएसए अजय कुमार सिंह ने उनके अनुपस्थित दिवस का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया है। वहीं, कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर सहायक अध्यापक पद पर समायोजित हुए एक शिक्षामित्र का वेतन भी अवरुद्ध करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

बीएसए की ओर से जारी आदेश के अनुसार सह समन्वयक डुमरियागंज के औचक निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय डिड़ई में कार्यरत शिक्षक प्रवीन चंद्र चौधरी, मूड़ाडीह मेें तैनात शिक्षक सुनील कुमार और तरैना में कार्यरत शिक्षक बृजेश कुमार बिना सूचना के अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

बीईओ भनवापुर के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय महनुआ खास में कार्यरत शिक्षक आशीष कुमार तिवारी और मोहम्म्दपुर में तैनात शिक्षक विनय कुमार कटिहार व रामचंद्र यादव बिना सूचना के अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बीईओ शोहरतगढ़ के निरीक्षण के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय डफरा में तैनात शिक्षक विनोद कुमार बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। मातहत अधिकारियों की जांच आख्या पर कार्रवाई करते हुए बीएसए ने उक्त सभी शिक्षकों का अनुपस्थित दिवस का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।

इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय चौहस में सहायक अध्यापक पद पर समायोजित हुए शिक्षामित्र अली हुसैन की ओर से कूटरचित दस्तावेज के जरिए नौकरी लेने की शिकायत की जांच बीईओ खेसरहा को सौंपी गई है। जांच आख्या आने तक बीएसए ने उनके वेतन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed