फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Seven people became Mahadani by donating blood

रक्तदान कर दूसरे जिदंगी बचाने का संकल्प लें- सीएमओ

Mon, 14 Jun 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Seven people became Mahadani by donating blood
सात लोगों रक्तदान कर बने महादानी
विज्ञापन

‘अमर उजाला फाउंडेशन’ एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
शिविर में सात यूनिट हुआ रक्तदान, रक्तदाताओं को दिया गया प्रमाणपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व रक्तदान दिवस पर सोमवार को जिला चिकित्सालय के ब्लडबैंक में सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने खुद रक्तदान कर शिविर का उद्घाटन किया। उसके बाद रक्तदान शुरू हुआ और बारिश के दौरान डॉक्टरों सहित सात लोगों ने रक्तदान किया। जबकि, झमाझम बारिश के दौरान कुछ लोगों ने ब्लड बैंक में फोन कर आगे रक्तदान करने की इच्छा जाहिर की। शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका हौसला आफजाई किया गया।
रक्तदान शिविर के दौरान संगोष्ठी में सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि रक्तदान करने को लेकर आज भी लोगों के अंदर भ्रांतियां और डर है। मगर यह डर और झिझक को तोड़ना होगा। रक्तदान करने से व्यक्ति को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है, बल्कि वह और फिट हो जाता है। सीएमएस नीना वर्मा ने कहा कि रक्तदान हर स्वस्थ इंसान को करना चाहिए, क्योंकि एक व्यक्ति के खून से दूसरे को नई जिंदगी मिलती है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मनोज त्रिपाठी, डॉ. पीके मौर्य, एलटी अशोक त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

रक्तदान महादान
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। वह जरूरतमंदों की हमेशा मदद करते आ रहे हैं। वह 50 बार से अधिक रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने लोगों से रक्तदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु से मिली सीख शुरू कर दिया रक्तदान
कृष्ण लला दास ने कहा कि उनके गुरु संतराम पाल ने उन्हें जीवन बचाने के लिए रक्तदान करने की सलाह दी। उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर वह रक्तदान कर कर रहे हैं। अब तक पांच बार रक्तदान कर चुके हैं।
रक्तदाता से मिली प्रेरणा
राहुल पासवान ने पहली बार रक्तदान किया। राहुल ने कहा कि उन्हें रक्तदान करने की प्रेरणा पड़ोस गांव के रहने वाले बृजेश चौबे से मिली। वह लगातार जरूरतमंदों को खून देकर मदद कर रहे हैं। अब उन्हीं की तरह हम भी लोगों की खून देकर मदद करेंगे।
दूसरी बार कर रहे रक्तदान
डॉ. अनार सिंह धाकड़ ने कहा कि वह दूसरी बार रक्तदान कर रहे हैं। रक्तदान महान कार्य है। अब जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान करने की प्रक्रिया जारी रहेगी। यह एक पुनीत कार्य है। रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे।
रक्तदान करने से मिलता है सुकून
नितेश श्रीवास्तव सात बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि जब पहली बार खून दिया तो बड़ा अच्छा लगा कि हमारे खून से दूसरे को जिंदगी मिली। इसके बाद से लगातार यह सिलसिला शुरू हुआ। जो आगे चलता रहेगा।
जरूरतमंदों के लिए करेंगे रक्तदान
जावेद ने पहली बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि शिविर लगने की जानकारी मिली थी। सोचा की अब हम भी दूसरों की मदद के लिए खड़े हों। मन में हिचकिचाहट थी, लेकिन अब भ्रम दूर हो गया। रक्तदान करने का सिलसिला चलेगा।

नियमित रक्तदान करने वालों को मिला सम्मान
ब्लड बैंक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लगातार रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में रक्तदाता बृजेश चौबे, अखंड प्रताप सिंह, अटेवा संघ के जिलाध्यक्ष, विद्यार्थी परिषद के आकर्षण मिश्र को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed