{"_id":"67fbf5083c6e5ffb03070c23","slug":"seven-pairs-of-trains-will-remain-canceled-from-today-till-may-9-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-135739-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आज से नौ मई तक निरस्त रहेंगी सात जोड़ी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आज से नौ मई तक निरस्त रहेंगी सात जोड़ी ट्रेनें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। परिचालनिक सुगमता व मूलभूत ढांचे में विस्तार व सुदृढ़ीकरण के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के डोमिनगढ़-गोरखपुर जंक्शन कैंट पर तीसरी लाइन का निर्माण किया जा रहा है।
इससे सिद्धार्थनगर रूट की सात जोड़ी ट्रेनें सोमवार से नौ मई तक अलग-अलग दिवसों में निरस्त रहेंगी। वहीं रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण किए जाने के कारण भी गाड़ियों का निरस्तीकरण किया गया है। रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि तीसरी लाइन के निर्माण से लाइन क्षमता में वृद्धि होगी एवं मांग के अनुरूप गाड़ियां अधिक संख्या में तीव्र गति से चलाई जा सकेंगी।
यात्री गाड़ियों का संचलन और अधिक सुचारु रूप से होगा, समय पालन में सुधार होगा। इसके साथ ही इस रेल खंड पर चलने वाली मालगाड़ियों के संचलन के समय में भी कमी आएगी, जो व्यापारियों, उद्यमियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। इसके अतिरिक्त तीसरी लाइन पर आवागमन आरंभ होने से गोरखपुर कैंट सेटेलाइट स्टेशन के रूप में और बेहतर रूप से कार्य करने लगेगा तथा यहां से अधिक गाड़ियां चलाई जा सकेंगी।
विज्ञापन
इस क्रम में गोमतीनगर व गोरखपुर से 12 अप्रैल से पांच मई तक चलने वाली 15082, 15081 गोमतीनगर-गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 14 अप्रैल से चार मई तक चलने वाली 05131 गोरखपुर-बहराइच विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। बहराइच से 14 अप्रैल से तीन मई तक चलने वाली 05132 बहराइच-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
गोरखपुर से 14 अप्रैल से नौ मई तक चलने वाली 55073 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। बढ़नी से 14 अप्रैल से छह मई तक चलने वाली 55074 बढ़नी-गोरखपुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। बढ़नी से 16 अप्रैल से पांच मई तक चलने वाली 55040 बढ़नी-नरकटियागंज सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।