{"_id":"676065e5af6326f5580269db","slug":"seven-member-team-caught-the-roaming-leopard-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-129101-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सात सदस्यीय टीम ने घूम रहे तेंदुए को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सात सदस्यीय टीम ने घूम रहे तेंदुए को पकड़ा
विज्ञापन
- सीमा से सटे कपिलवस्तु जिले के कृष्णानगर नगर पालिका वार्ड-छह श्रीनगर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के कृष्णानगर नगर पालिका वार्ड नंबर-6 श्रीनगर गांव में एक माह से घूम रहे तेंदुए को पकड़ लिया गया है। वन कर्मियों की मदद से एक नर तेंदुए को पकड़ा गया है।
वन प्रभाग के प्रमुख राजू छेत्री ने कहा कि चितवन राष्ट्रीय निकुंज के दो और गौतमबुद्ध प्रभाग वन कार्यालय के पांच सहित सात लोगों की टीम ने 11 दिनों के अथक प्रयास के बाद तेंदुए को पकड़ लिया, जिससे लोगों को भय से राहत मिली। कपिलवस्तु पार्टनरशिप फॉरेस्ट के अध्यक्ष गंगानाथ तिवारी ने बताया कि तेंदुए ने झुग्गी-झोपड़ियों में पालतू जानवर जैसे गाय और उसके बच्चे, बकरी आदि को खा लिया है। एक महीने से तेंदुए के आतंक से गांव सहित आसपास के क्षेत्र में भय था। चितवन के निकुंज के दो तकनीशियनों ने 11 दिन पहले बुथानिया और श्रीनगर गांवों में कैमरे लगाए और तेंदुओं के बारे में जानकारी एकत्र की। उसके आधार पर रविवार रात करीब 8:00 बजे एक बकरी को पिंजरे में फंसाकर तेंदुए को पकड़ लिया गया।
प्रभाग प्रमुख छेत्री ने कहा कि पिंजरे में कूदने के बाद तेंदुए को भी मामूली चोटें आई हैं और इलाज के बाद उसे बांके भेजा जाएगा। वन अमले के मुताबिक तेंदुआ 6 से 7 साल का है।