फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   seven bundle book theft, two suspend

बीआरसी से सात बंडल पुस्तक चोरी, दो अनुचर निलंबित

Mon, 08 Aug 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
seven bundle book theft, two suspend
बीआरसी से सात बंडल पुस्तक चोरी, दो अनुचर निलंबित
विज्ञापन

- बीएसए ने नौगढ़ बीआरसी के पुस्तक भंडार मामले में की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) नौगढ़ पर स्थापित पुस्तक भंडार से सात बंडल पुस्तक चोरी हो गई। जबकि यहां पर विभाग के दो अनुचर तैनात थे। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने दोनों अनुचरों को निलंबित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
बीआरसी नौगढ़ पर स्थापित पुस्तक भंडार की सुरक्षा के लिए कंपोजिट विद्यालय लम्तिहवा के अनुचर रिंकू कसौधन और कंपोजिट विद्यालय महदेवा बाजार के अनुचर उमेश द्विवेदी को तैनात किया गया था। इन दोनों अनुचरों को 13 जुलाई से ही दिन और रात पाली में ड्यूटी कर पुस्तकालय की सुरक्षा करनी थी।
विज्ञापन

इस निर्देश के बाद भी 30 जुलाई से दोनों अनुचर बिना सूचना के ही ड्यूटी से अनुपस्थित रहे। इसी बीच तीन अगस्त 2022 को पुस्तक भंडार से सात बंडल पुस्तक चोरी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय दोनों अनुचरों को बिना सूचना अनुपस्थित रहने, कर्तव्य में शिथिलता एवं लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। उन्हें बीआरसी नौगढ़ संबद्ध करते हुए बीईओ को सात दिन के अंदर जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed