{"_id":"588cda8b4f1c1b9e7dcf66e5","slug":"set-by-pumping-water-out-of-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंपिंग सेट लगाकर सड़क से निकाला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंपिंग सेट लगाकर सड़क से निकाला पानी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
मन्नीजोत चौराहे पर पंपिंग सेट से पानी निकलवाते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। कुछ देर के लिए शुक्रवार को हुई बारिश से मन्नीजोत चौराहे पर तालाब जैसा नजारा हो गया था। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से पूरे चौराहे पर जलजमाव था। इससे वहां के दुकानदारों के साथ ही राहगीरों को काफी परेशानी हुई। शनिवार को भी जलजमाव देख ग्रामीणों ने खुद प्रयास कर पंपिंग सेट से पानी निकलवाया। मन्नीजोत चौराहा भनवापुर का प्रमुख चौराहा है। इसी चौराहे से ब्लॉक मुख्यालय के लिए जाने का रास्ता है। मगर जलनिकासी की व्यवस्था न होने से हल्की बरसात में ही चौराहा तालाब बन जाता है। इसके पूर्व भी जलजमाव होने पर चौराहा वासियों ने धान रोपाई कर विरोध जताया था।
इसके बाद पीडब्लूडी के जेई ने चौराहे पर जलनिकासी के लिए सड़क किनारे मिट्टी खुदवाकर नाली बनवा दिया था, लेकिन पक्की नाली न होने से यहां अक्सर ही जलजमाव की स्थिति पैदा हो जाती है। शुक्रवार को भी बारिश के बाद जलजमाव हो गया। गांव निवासी प्रकाश, जगप्रसाद, सच्चिदानंद, मनोज, कुन्नू, शिवा पांडेय, रामसजीवन मिश्रा और सिद्धू ने पंपिंग सेट लगाकर चौराहे से पानी निकालकर रास्ता चलने योग्य बनवाया। इस दौरान लोगों ने पीडब्लूडी की लापरवाही पर आक्रोश जताते हुए जलनिकासी के लिए नाला निर्माण करवाए जाने की मांग की। इस संबंध में पीडब्लूडी इटवा के जेई वीएम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत चौराहे पर सड़क का निर्माण करवाया गया है। हैंडओवर के बाद ही वहां कोई व्यवस्था कोई करवाई जाएगी।