फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Separate admission portal will be created for foreign students, last date extended to 15

Siddharthnagar News: विदेशी छात्रों के लिए बनेगा अलग प्रवेश पोर्टल, 15 तक बढ़ी अंतिम तिथि

Wed, 08 Jul 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 08 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Separate admission portal will be created for foreign students, last date extended to 15
सिद्धार्थनगर। समर्थ पोर्टल में विदेशी, विशेषकर नेपाली छात्रों के प्रवेश में आ रही तकनीकी अवरोध का तोड़ नहीं निकल सका। ऐसे में विश्वविद्यालय स्तर पर विदेशी छात्रों के प्रवेश के लिए अलग ऑनलाइन पोर्टल तैयार कराया जा रहा है, ताकि नेपाल सहित अन्य देशों के छात्र बिना तकनीकी बाधा के आवेदन कर सकें। वहीं सभी विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार समर्थ पोर्टल में विदेशी छात्रों के लिए सबसे बड़ी समस्या अपार आईडी की अनिवार्यता को लेकर थी। नेपाल में अपार आईडी की व्यवस्था नहीं होने से आवेदन पूरा नहीं हो पा रहा था। तकनीकी टीम ने समर्थ पोर्टल में इसका समाधान निकालने का प्रयास किया लेकिन उसमें बदलाव करने पर अन्य भारतीय छात्रों के डेटा और प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका सामने आई। इसके बाद विदेशी छात्रों के लिए अलग पोर्टल विकसित कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि नया पोर्टल तैयार होते ही विदेशी छात्र सीधे उसी माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इससे नेपाल के लुंबिनी प्रदेश सहित अन्य क्षेत्रों के विद्यार्थियों का प्रवेश बिना किसी तकनीकी बाधा के पूरा कराया जाएगा। उधर, विदेशी छात्रों को राहत देने के लिए विश्वविद्यालय ने प्रवेश की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है। पहले जहां आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 15 जुलाई कर दिया गया है, ताकि पोर्टल तैयार होने के बाद सभी पात्र छात्र समय से आवेदन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी अविनाश प्रताप सिंह का कहना है कि विदेशी छात्रों का प्रवेश हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा और किसी भी विद्यार्थी का शैक्षणिक सत्र प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। नया पोर्टल तैयार होने के बाद इसकी सूचना संबद्ध महाविद्यालयों और छात्रों को उपलब्ध करा दी जाएगी।


ये है मामला
- सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में नए सत्र के प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से हो रहे हैं। आवेदन के दौरान विदेशी छात्रों विशेषकर नेपाल के विद्यार्थियों को दो बड़ी तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। पोर्टल पर देश कॉलम में नेपाल चुनने के बाद स्टेट के विकल्प में लुंबिनी प्रदेश उपलब्ध नहीं था, जिससे आवेदन आगे नहीं बढ़ पाता था। आवेदन में अपार आईडी अनिवार्य थी, जबकि नेपाल में यह व्यवस्था लागू नहीं है। इसलिए नेपाली छात्र आवेदन पूरा नहीं कर पा रहे थे। तकनीकी खामी के कारण इस सत्र में नेपाली छात्रों का प्रवेश प्रभावित हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed