फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   self help group s 1000 Women has gone to Prayagraj

पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने गई महिलाएं

Mon, 20 Dec 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
self help group s 1000 Women has gone to Prayagraj
स्वयं सहायता समूह की एक हजार महिलाएं प्रयागराज रवाना
विज्ञापन

बांसी (सिद्धार्थनगर)। प्रयागराज में मंगलवार को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार को जिले की स्वयं सहायता समूह की 1000 महिलाएं बसों के माध्यम से भेजी गईं। सुबह 10 बजे ही डेड़ई में महिलाएं पहुंच गई हैं। उन्हें नाश्ता और भोजन का पैकेट देकर रवाना किया गया। सभी बसों में दो महिला और एक पुरुष सिपाही सुरक्षा में सुरक्षा में भेजे गए हैं।

सभी ब्लॉकों से दो -दो बसों में महिलाओं को भेजा गया है। 28 बसों में 960 महिलाएं, 70 बच्चे और अधिकारी कर्मचारी प्रयागराज गए हैं। सीओ इटवा रमेश चंद पांडेय ने बताया कि बसों में महलाओं को सुरक्षित यात्रा के लिए सिपाही भेजे गए हैं। विकास खंड बांसी के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बस को बीडीओ विवेक मणि त्रिपाठी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत जय प्रकाश राय ने हरी झंडी दिखाकर सोमवार की सुबह रवाना किया। साथ ही बस ड्राइवर को निर्देशित किया गया कि समय से प्रयागराज में पहुंचकर अवगत कराएं। समूह की महिलाएं बस में बैठकर सुरक्षित रूप से यात्रा के लिए रवाना हो गई। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस के दो जवान हेड कांस्टेबल उपेंद्र प्रजापति, फूलचंद मौर्य, महिला कांस्टेबल प्रगति यादव व संगीता यादव को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed