{"_id":"6a174f267f0426aa9f04231a","slug":"security-tightened-in-barhni-for-bakrid-police-flag-march-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1031-158849-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बढ़नी में बकरीद को लेकर सुरक्षा कड़ी, पुलिस का फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बढ़नी में बकरीद को लेकर सुरक्षा कड़ी, पुलिस का फ्लैग मार्च
Thu, 28 May 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 28 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
बढ़नी। बकरीद को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र बढ़नी कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के विभिन्न वार्डों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) की गई। इस दौरान थाना प्रभारी देवरिया दुर्गा प्रसाद और चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
