फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Security of border area in the role of watchman: Inspector General of Armed Police Aryal

चौकीदार की भूमिका में सीमा क्षेत्र की सुरक्षा : सशस्त्र पुलिस महानिरीक्षक अर्याल

Sat, 24 Aug 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 24 Aug 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Security of border area in the role of watchman: Inspector General of Armed Police Aryal
खुनुवां। नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल के महानिरीक्षक (आईजीपी) राजू अर्याल ने कहा है कि सशस्त्र पुलिस चौकीदार की भूमिका में सीमा की सुरक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि वे सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी मजबूती से निभा रहे हैं। शुक्रवार को सशस्त्र पुलिस बल नेपाल नंबर पांच कपिलवस्तु जिले के चंद्रौटा में विंध्यवासिनी वाहिनी मुख्यालय की ओर से आयोजित सातवें स्थापना दिवस पर बोलते हुए उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे सीमा की प्रभावी निगरानी और नागरिकों की शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। सशस्त्र पुलिस बल चौकीदार की भूमिका निभाकर सीमा क्षेत्र की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और राजस्व रिसाव को रोकने में योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि सशस्त्र पुलिस सुरक्षा को मजबूत करके नागरिकों का विश्वास जीतने में सफल रही है। उन्होंने लुंबिनी प्रांत में सशस्त्र पुलिस की उपलब्धियों की जानकारी दी। नेपालगंज उप महानगर पालिका प्रमुख प्रशांत बिस्ता ने कहा कि सशस्त्र पुलिस बल ने शांति और सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि सशस्त्र पुलिस मजबूत है और इसने नागरिकों और राज्य सरकार के बीच संबंधों को मजबूत करने में भी मदद की है।
विज्ञापन

बांके जिले के मुख्य जिला पदाधिकारी खगेंद्र प्रसाद रिजाल ने कहा कि सीमा सुरक्षा, संघर्ष नियंत्रण, आपदा और सीमा अपराध नियंत्रण में सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर देउड़ा और मारुनी नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में सशस्त्र पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जन प्रतिनिधि और सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों के प्रमुख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed