फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SDM inspected paddy centre

केंद्र के निरीक्षण में गायब मिले केंद्र प्रभारी

Fri, 10 Dec 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
SDM  inspected paddy centre
एसडीएम ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, गायब मिले केंद्र प्रभारी
विज्ञापन

इटवा (सिद्धार्थनगर)। एसडीएम डुमरियागंज ने शुक्रवार को पीसीएफ ओर से संचालित दो धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों धान क्रय केंद्रों पर प्रभारियों की अनुपस्थिति पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा। कहा है कि संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

क्रय केंद्रों पर धान की खरीदारी न होने को लेकर किसानों से मिल रही शिकायतों पर शुक्रवार को एसडीएम डुमरियागंज प्रमोद कुमार ने विपणन अधिकारी धीरेंद्र सिंह के साथ पीसीएफ की ओर से संचालित धान क्रय केंद्र बदलिया व पिपरा गोसाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय दोनों केन्द्रों पर केन्द्र प्रभारी मौजूद नहीं मिले और न ही कोई खरीद होते पायी गई। पूछताछ में उपस्थित किसानों ने बताया कि तीन दिन से हम आ रहे हैं। मगर न तो कोई खरीद होते मैने देखा और न ही केन्द्र प्रभारी ही मिल रहे है। इस संबंध में एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि क्रय केन्द्र प्रभारी से तीन दिनों के अन्दर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed