फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SDM beat peon to stick

एसडीएम ने चपरासी को लाठी से पीटा

Tue, 14 Mar 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 14 Mar 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
SDM beat peon to stick
घायल जनार्दन चौबे। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। उपस्थित रजिस्टर देरी से लाने पर नाराज डुमरियागंज के एसडीएम ने मंगलवार को चपरासी को लाठी से पीट दिया। मारपीट में चपरासी के हाथ में गंभीर चोट आई है। घायल नजारत अनुभाग में चपरासी पद पर तैनात जर्नादन चौबे है। चपरासी का सीएचसी बेंवा में इलाज कराया गया। 
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के मुताबिक एसडीएम डुमरियागंज अरुण कुमार राय ने हमराही होमगार्ड को नजारत अनुभाग भेज कर उपस्थित रजिस्टर को ले आने का निर्देश दिया। लेकिन रजिस्टर लाने में चपरासी को कुछ देर हो गई। कुछ देर इंतजार करने के बाद एसडीएम ने दोबारा रजिस्टर को लाने का फरमान दिया। इसके बाद जब चपरासी रजिस्टर लेकर पहुंचा तो एसडीएम गुस्से में तमतमाएं हुए थे। पहले उसे वहां से हटने को कहा। इसके बाद भी जब चपरासी नहीं हटा तो बगल में खड़े होमगार्ड के लाठी को लेकर मारने लगे। चपरासी ने हाथ को उठाकर बचाव करना चाहा, जिस कारण हड्डी टूट गई। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने घायल को पीएचसी डुमरियागंज पहुंचाया। उसे बेंवा सीएचसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी बेंवा सीएचसी डा. राहुल चौधरी ने कहा कि घायल चपरासी को इलाज के लिए लाया गया है। इस सम्बंध में एसओ डुमरियागंज आरडी मौर्या ने कहा कि घटना की अभी कोई जानकारी नही है व न ही कोई तहरीर मिली है। वहीं तहसीलदार डुमरियागंज संतोष कुमार सिंह ने कहा कि रजिस्टर लाने की बात पर उसे आदत में सुधार लाने के लिए कहा गया है। एसडीएम डुमरियागंज अरुण कुमार राय ने कहा कि पूरा मामला निराधार है। इस तरह की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed