फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sculptors engaged in giving final shape to Durga idols

Siddharthnagar News: दुर्गा प्रतिमाओं को आखिरी रूप देने में लगे मूर्तिकार

Sat, 28 Sep 2024 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Sculptors engaged in giving final shape to Durga idols
दुर्गा प्रतिमाओं को आखिरी रूप दे रहे मूर्तिकार। संवाद
-चार से 16 हजार तक की बन रही है प्रतिमाएं, अब तक 84 मूर्तियों की हो चुकी है बुकिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
शाहपुर। शारदीय नवरात्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। डुमरियागंज नगर समेत क्षेत्र के कई स्थानों पर परंपरागत पूजा पंडाल सजाए जाएंगे। इनमें मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। नवरात्र के पहले दिन नगर के कुछ मोहल्लों में आदिशक्ति को विराजमान किया जाएगा। इसके लिए मां दुर्गा की मूर्तियों को आकार देने और सजाने संवारने के काम में कारीगर जुटे हैं।

जिले में आदिशक्ति की उपासना का पर्व तीन से 12 अक्तूबर तक मनाई जाएगी। नवरात्र में डुमरियागंज समेत तहसील क्षेत्र के बेवा, भडरीया, मन्नीजोत, धोबहा, चौखड़ा, सहित अन्य स्थानों पर परंपरागत तरीके से पूजा पंडाल सजाए जाते हैं। नवरात्र शुरू होने में अब पांच दिन का समय शेष है। इसके चलते मूर्तिकार भी दिन रात मेहनत दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम आकार देने में जुटे हैं।
विज्ञापन

डुमरियागंज से बढ़नी मार्ग पर स्थित मूर्तिकार सुनील पाल ने बताया कि 100 दुर्गा मूर्ति बना रहे हैं, जिसमें 84 की बुकिंग हो चुकी है। मूर्तियां ढाई से चार फुट की बनाई गई हैं, जबकि कुछ मूर्तियां सात से 10 फुट तक की तैयार हो रही हैं। इनको अंतिम रूप दिया जा रहा है। दो अक्टूबर से श्रद्धालु दुर्गा प्रतिमाओं को ले जाएंगे।देवी प्रतिमाएं तैयार करने में जुटे मूर्तिकारों ने बताया कि एक मूर्ति को तैयार करने में करीब पांच से छह दिन लगते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई के चलते लागत के सापेक्ष प्रतिमाओं के दाम नहीं मिल रहा है। मूर्तिकारों ने बताया कि प्रतिमाओं को तैयार करने का काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed