फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Scuffle between the head and the villager at the residence of the village secretary

ग्राम सचिव के आवास पर प्रधान व ग्रामीण में हाथापाई

Mon, 15 Nov 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Scuffle between the head and the villager at the residence of the village secretary
ग्राम सचिव के आवास पर प्रधान व ग्रामीण में हाथापाई
विज्ञापन

बर्डपुर। विकास क्षेत्र कार्यालय में बनाए गए ग्राम सचिव के आवास पर सोमवार को एक प्रधान और उनके गांव के व्यक्ति के बीच हाथापाई हो गई। उसके बाद ब्लॉक कार्यालय पर अफरा-तफरी मच गई।
बर्डपुर ब्लॉक में बने सचिव के आवास में एक व्यक्ति परिवार रजिस्टर की नकल बनवाने गया था। वह ग्राम सभा में हो रहे विकास कार्यों की शिकायत को लेकर सचिव से चर्चा कर रहा था। पीछे से पहुंचे प्रधान ने कुछ बातें सुनकर विरोध किया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई होने लगी।
विज्ञापन

लोगों ने बीच बचाव करके दोनों को घर भेज दिया। व्यक्ति ने चिल्हिया थाना में तहरीर देकर बताया है कि प्रधान ने उसे पीटा है। इस संबंध में प्रभारी एसओ चिल्हिया नंदा गौतम ने बताया शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed