{"_id":"698e1e143d50237c010e5894","slug":"scout-guide-training-is-useful-for-success-in-life-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-153404-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जीवन में सफलता के लिए स्काउट-गाइड प्रशिक्षण उपयोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जीवन में सफलता के लिए स्काउट-गाइड प्रशिक्षण उपयोगी
Fri, 13 Feb 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज पचमोहनी खेसराहा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरु
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज पचमोहनी खेसराहा में तीन दिवसीय प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य और जिला स्काउट कमिश्नर करुणाकांत ने स्काउट-गाइड ध्वजारोहण के साथ किया। उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने स्काउटिंग-गाइडिंग को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बताया।
जिला सचिव स्काउट-गाइड और शिविर व्यवस्थापक, विद्यालय स्काउट मास्टर अजय शंकर उपाध्याय ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए स्काउट-गाइड प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी है। इससे छात्र-छात्राओं में धैर्य, संघर्षशीलता, सहयोग और परोपकार जैसे नैतिक मूल्यों का विकास होता है, जो उनके भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं। विद्यालय की गाइड कैप्टन कुमारी क्रांति ने कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियों से बच्चों में आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है, जिससे वे समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार होते हैं।
शिविर के दौरान जिला मुख्यायुक्त समर बहादुर सिंह ने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग के विभिन्न सोपानों का प्रशिक्षण प्राप्त कर विद्यार्थी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार हासिल कर सकते हैं, जिससे उन्हें विभिन्न सेवाओं एवं प्रतियोगिताओं में लाभ मिलता है। प्रशिक्षण दे रहे जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) अमित कुमार शुक्ल ने प्रथम सत्र में टोली विधि, टोली के कार्य एवं नियम, स्काउटिंग-गाइडिंग के उद्देश्य व सिद्धांत, सैल्यूट, प्रार्थना, झंडा गीत, नियम एवं प्रतिज्ञा आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
इस अवसर पर आनंद ओझा, मोहम्मद साजिद, जयकांत, राजन, रितेश यादव, वेद प्रकाश जायसवाल, श्रीराम, साजन कुमार कश्यप सहित अन्य शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।