{"_id":"571d06564f1c1b97388b48d2","slug":"scorched-young-man-also-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसे युवक की भी जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसे युवक की भी जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में होता महिला का इलाज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग में जलती प्रेमिका को बचाने में झुलसे युवक ने भी दम तोड़ दिया। शनिवार की देर रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, रविवार को युवती के शव को पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में अगली कार्रवाई के लिए फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
नगर के सिविल लाइन क्षेत्र में शनिवार की दोपहर प्यार में तकरार के बाद स्नातक प्रथम वर्ष की 20 वर्षीय छात्रा सुमन ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली थी। मौके पर मौजूद मेंहदावल थाना क्षेत्र के घूरापाली गांव निवासी प्रेमी 21 वर्षीय हिमांशु भी उसे बचाने की कोशिश में झुलस गया था।
बुरी तरह झुलसी युवती की घटना के कुछ समय बाद ही मौत हो गई थी। जबकि युवक को जिला अस्पताल पर प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। वहां रात करीब साढ़े 10 बजे उपचार के दौरान युवक ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रेमी युगल की मौत से जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं आम लोग भी घटना से स्तब्ध हैं। उधर, रविवार को मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया। सीओ अकमल खां के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।