फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Schools operating without accreditation banned, notice

Siddharthnagar News: बिना मान्यता संचालित विद्यालयों को कराया बंद, नोटिस

Sat, 15 Nov 2025 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Schools operating without accreditation banned, notice
भनवापुर क्षेत्र के गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद कराते हुए बीईओ राजेश कुमार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र में बिना मान्यता संचालित विद्यालयों की शिकायतों के क्रम में शनिवार को बीईओ राजेश कुमार ने निरीक्षण किया। क्षेत्र के गुरुकुल विजडम एकेडमी मन्नीजोत, न्यू पब्लिक स्कूल तेनुई गैर मान्यता विद्यालय संचालित मिले, जबकि मलिक जूनियर हाई स्कूल मन्नीजोत में व उदय पब्लिक स्कूल बिजवार में अमान्य कक्षाएं संचालित पाई गई।
इन सभी को तत्काल बंद कराते हुए बीईओ द्वारा नोटिस जारी किया गया। बीईओ राजेश कुमार के निरीक्षण से ब्लॉक के बिना मान्यता वाले विद्यालयों में हड़कंप मच गया। कई जागरूक नागरिकों ने कहा बीइओ द्वारा चलाया जा रहा इस तरह का अभियान प्रतिदिन होना चाहिए, जिससे बिना मान्यता वाले विद्यालय बंद हो सकें।
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि इस तरह से सघन निरीक्षण समय-समय पर चलता रहेगा। शनिवार को जिन विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, उन्हें बंद कराते हुए नोटिस जारी किया गया। यदि पुनः संचालित मिलता है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed