फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Schools opened but vaccination did not start

विद्यालय खुले मगर नहीं शुरू हुआ टीकाकरण

Sat, 02 Jul 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Schools opened but vaccination did not start
विद्यालय खुले मगर नहीं शुरू हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे मेें कोरोना से बचाव के टीके से वंचित विद्यालयों में बच्चों का टीकाकरण कराया जाना था। विद्यालयों के खुलने के साथ ही टीकाकरण कराना था। दो दिन बीत गए, अब तक टीकाकरण नहीं हुआ। यह हाल तब है, जब जनपद में एक लाख बच्चे कोरोनारोधी टीका से वंचित हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार बेखबर हैं।
कोरोना का संक्रमण महाराष्ट्र, दिल्ली सहित अन्य महानगरों में तेजी से पांव पसार रहा है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए विद्यालय खुलते ही विद्यार्थियों को एक जुलाई से टीका लगाया जाना था। जिले में राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्त विहीन के कुल 201 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 12-17 वर्ष की आयु सीमा में आने वाले 2.64 लाख लोगों को टीका लगाया जाना था।
विज्ञापन

टीकाकरण चल ही रहा था कि उसी दौरान विद्यालय बंद हो गए थे। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जनपद में 1.64 लाख बच्चों को टीका लग पाया है। इसमें कुछ को दोनों डोज लगी है। कुछ बच्चों को एक ही डोज लगी है। एक लाख बच्चे टीके से वंचित हैं। उधर कुछ शहरों में कोरोना का संक्रमण फिर पांव पसार रहा है। इसके बाद भी विद्यार्थियों को टीका लगाने के लिए शिविर का आयोजन नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में संक्रमण के खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारण स्कूलों में बच्चे एक साथ बाहर निकलते हैं। ऐसे में एक बच्चा संक्रमित हुआ तो अन्य के संक्रमित होने की आशंका रहेगी। इस संबंध में डीआईओएस अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि सभी प्रबंधक और प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यालय में छूटे हुए बच्चों को टीका लगवाएं और जिनको दूसरी डोज लगनी है, उन्हें लगवाई जाए। वहीं, डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि विद्यालयों में टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य टीम सक्रिय है। बच्चों का टीकाकरण करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed