{"_id":"5fea09568ebc3e3d445e6107","slug":"school-managers-association-will-organize-conference-in-every-district-siddharthnagar-news-gkp3786781107","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर जनपद में विद्यालय प्रबंधक संघ कराएगा सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर जनपद में विद्यालय प्रबंधक संघ कराएगा सम्मेलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर जिले में विद्यालय प्रबंधक संघ कराएगा सम्मेलन
राष्ट्रीय स्वरोजगार विद्यालय प्रबंधक संघ के नाम का संशोधन
अब राष्ट्रीय प्रबंधक संघ के नाम से चलाया जाएगा संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वरोजगार विद्यालय प्रबंधक संघ एवं मातृ संस्था राष्ट्रीय स्वरोजगार महासंघ की केंद्रीय कमेटी की बैठक सोमवार को हुई। इस मौके पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और प्रस्ताव भी पारित किए गए।
जिला मुख्यालय पर हुई बैठक में राष्ट्रीय स्वरोजगार महासंघ के घटक संगठन राष्ट्रीय स्वरोजगार विद्यालय प्रबंधक संघ के नाम संशोधन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। संशोधन के उपरांत एक जनवरी 2021 से राष्ट्रीय स्वरोजगार विद्यालय प्रबंधक संघ अपने नए रूप और नए नाम राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ से कार्य करेगा। जनवरी में संगठन के समस्त कार्यकर्ताओं का जनपदवार सम्मेलन आयोजित कराया जाएगा। दस माह से बंद निजी स्कूलों को सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की सहायता और सहयोग नहीं मिलने के बाद भी अपने राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी को भव्य तरीके से प्रत्येक स्कूल में मनाने का निर्णय लिया गया। महासंघ के अध्यक्ष डॉ. गोस्वामी गौरव भारती ने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए रैलियों और मेले का आयोजन करा रही है, पर स्कूलों को बंद करके देश के नौनिहालों के भविष्य तथा देश के शिक्षित युवाओं के भविष्य की अनदेखी कर रही है। इस दौरान सुधाकर त्रिपाठी, मनोज पीटर, परमानंद पांडेय, सुशील श्रीवास्तव, रवि सिंह, महफूज खान, राणा प्रताप सिंह, रविकांत मणि त्रिपाठी, अब्दुल कादिर उपस्थित रहे।