फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Schemes should provide benefits to the needy: DM

जरूरतमंदों को दिलाएं योजनाओं को लाभ : डीएम

Fri, 06 Dec 2024 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Schemes should provide benefits to the needy: DM
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के तत्वावधान में संगठन के संस्थापक महावीर दत्त शर्मा की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा बृहस्पतिवार को आंबेडकर सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान डीएम डाॅ. राजा गणपति आर ने कहा कि ग्राम प्रधानों को अपने ग्राम पंचायत में विकास कार्य गाइडलाइन के अनुसार गुणवत्तापूर्ण करानी चाहिए। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में आरआरसी सेंटर, अन्नपूर्णा भवन, मिनी स्टेडियम, पार्क और लाइब्रेरी आदि का निर्माण कार्य ग्राम प्रधानों की ओर से कराया जा रहा है। इसके लिए ग्राम प्रधानों को योगदान सराहनीय है। गांवों को स्वच्छ व सुंदर बनाने में ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए गांव का कूड़ा-कचरा आरआरसी सेंटर पर एकत्रित कराएं।
विज्ञापन

सीडीओ जयेंद्र कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत में जनता की सेवा, गांव के विकास के लिए ग्राम प्रधान संगठन के संस्थापक ने यह संगठन बनाया था। कार्यक्रम में डीपीआरओ पवन कुमार, ग्राम प्रधान संगठन के मंडल अध्यक्ष व्यास पांडेय, जिला संगठन मंत्री नीरज सिंह, जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा आदि प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed