{"_id":"58f3a0e54f1c1b1a74470a20","slug":"scarpio-stole-mother-and-son-son-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो ने मां-बेटे को रौंदा, पुत्र की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो ने मां-बेटे को रौंदा, पुत्र की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
इटवा के संग्रामपुर में दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के संग्रामपुर चौराहे पर रविवार को तेज रफ्तार आ रही स्कार्पियो की चपेट में आकर दस वर्षीय एक बालक की मौत हो गई और मां गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की हालत को देखते हुए सीएचसी इटवा के डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम तकियवा की रहने वाली रेखा यादव (35) अपने दस वर्षीय पुत्र अभिषेक के साथ संग्रामपुर चौराहे पर सुबह दस बजे के करीब दवा लेने गई थी। इसी दौरान डुमरियागंज की तरफ से तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने दोनों को रौंद दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रेखा गंभीर रूप से घायल हो गई।
आसपास के लोगों व परिवार के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से रेखा को आनन-फानन में इलाज के लिए इटवा सीएचसी भेजा। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष इटवा रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि परिवार के लोगों की तहरीर पर वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन को कस्टडी में लेते हुए चालक अंगद को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक अभिषेक की लाश को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।