फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   santkabirnagar defeated gorakhpur

Siddharthnagar News: संतकबीरनगर ने गोरखपुर को नौ विकेट से हराया

Wed, 18 Oct 2023 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
santkabirnagar defeated gorakhpur
युवा पेज के लिए
विज्ञापन




फोटो-



-जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता, मैन ऑफ द मैच बने आयुष पासवान

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को गुंजन-11 संतकबीरनगर ने एनएस क्रिकेट अकादमी गोरखपुर को नौ विकेट से हराया। गुंजन-11 के आयुष ने दो विकेट लिए, उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
एनएस क्रिकेट अकादमी गोरखपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 40 ओवरों में से 31 ओवर खेलकर पूरी टीम 76 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें प्रखर श्रीवास्तव ने 38 रनों का व सागर ने नौ रनों का योगदान दिया। गुंजन-11 संतकबीरनगर की तरफ से अमरेंद्र, विश्वजीत, आयुष ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुंजन-11 की टीम ने एक विकेट गंवाकर 13.1 ओवर में 77 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें ओमकार साहनी व गोकुल मिश्रा ने 31-31 रनों को योगदान दिया। गोरखपुर के सुमित ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच आयुष पासवान को दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सफीकुर रहमान, साबिर अंसारी, आयुष्मान, आकाश, सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन विपिन मणि त्रिपाठी, विवेक मणि त्रिपाठी, उमेश प्रताप सिंह, अंबिका त्रिपाठी, राजेश उपाध्याय, केशवम यादव, दिनेश चंद्र पांडेय, रवि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed