{"_id":"650be8746cbabbb0330bb3f4","slug":"sant-kabirnagar-tops-in-wrestling-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-5005-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कुश्ती में संतकबीरनगर अव्वल, दूसरे पर रही मेजबान टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कुश्ती में संतकबीरनगर अव्वल, दूसरे पर रही मेजबान टीम
Thu, 21 Sep 2023 12:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:23 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जवाहर लाल नेहरू स्मारक विद्यालय नौगढ़ में बुधवार को आयोजित माध्यमिक विद्यालय स्तरीय मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता संतकबीरनगर की टीम अव्वल साबित हुई, जबकि सिद्धार्थनगर की टीम दूसरे स्थान पर रही। बेहतर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
कुश्ती प्रतियोगिता में 19 आयु वर्ग बालक के 60 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम संत कबीरनगर ने प्रथम, रोहित सिद्धार्थनगर ने द्वितीय और सूरज बस्ती ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। वहीं 17 आयु वर्ग बालक में 50 किलोग्राम भार वर्ग में रंजीत यादव संत कबीरनगर प्रथम, अकमल सिद्धार्थ नगर ने द्वितीय और आनंद यादव बस्ती ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। 60 किलो वर्ग में अमजद सिद्धार्थनगर ने प्रथम, श्याम संतकबीरनगर ने द्वितीय और नौशाद बस्ती ने तृतीय स्थान हासिल किया।
65 किलो भार वर्ग में रामकरण सिद्धार्थनगर ने प्रथम स्थान और आदित्य संतकबीरनगर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं 14 आयु वर्ग बालक में 54 किलो भार वर्ग त्रिपुरारी संतकबीरनगर ने प्रथम और सत्यम सिद्धार्थनगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रधानाचार्य आशीष कुमार श्रीवास्तव, चंद्रभान पहलवान, सुनील चौरसिया, हौसला प्रसाद यादव, दौलत बाबू गुप्ता, रत्नेश सिंह आदि मौजूद रहे।