{"_id":"67ae2e53d680d8957a00b03f","slug":"sanskrit-board-exam-will-be-held-from-27th-february-1015-candidates-will-appear-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-132306-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 27 फरवरी से होगी संस्कृत बोर्ड की परीक्षा, 1015 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 27 फरवरी से होगी संस्कृत बोर्ड की परीक्षा, 1015 अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
-यूपी बोर्ड के साथ शुरू होगी संस्कृत बोर्ड की परीक्षा
-चार केंद्रों पर होगी परीक्षा, 12 मार्च को होगी समाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। संस्कृत बोर्ड के परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है। 27 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक परीक्षाएं होनी हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। चार केंद्रों पर 1015 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। डीआईओएस ने बताया कि विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से केंद्र तय किया गया है। निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा द्वितीय (हाईस्कूल), उत्तर मध्यमा प्रथम (कक्षा 11) और उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) तक के पाठ्यक्रमों के बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित हो गई है। जिम्मेदारों के अनुसार, परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यूपी बोर्ड और मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं के साथ ही संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं होनी हैं। 27 फरवरी से 12 मार्च तक होने वाली परीक्षाओं में 1015 अभ्यर्थी शामिल होंगे। श्रीभागीरथी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय धंसा नानकार, भुवनेश्वर प्रसाद आदर्श संस्कृत महाविद्यालय एकडेंगवा, पणिनीय गुरुकुल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय कोल्हुई, गायत्री संस्कृत माध्यमिक विद्यालय गजेहड़ा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरे से लैस किए गए हैं।
यूपी बोर्ड की तर्ज पर संस्कृत बोर्ड की परीक्षा कराई जाएगी। प्रश्न पत्र खोलने के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। इसमें केंद्र व्यवस्थापक, विद्यालय के वरिष्ठम अध्यापक और एक बाह्य कक्ष निरीक्षक शामिल रहेंगे। परीक्षा के दौरान गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। प्रश्न पत्र के पैकेटों को 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी में रखा जाएगा। कहीं किसी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई होगी। डीआईओएस प्रकाश सिंह ने बताया की बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा केंद्र बना दिए गए हैं। सभी केंद्र सीसीटीवी कैमरे से लैस हैं। परीक्षा सकुशल और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
-- -
दो पालियों में होगी परीक्षा
पूर्व मध्यमा द्वितीय में 490, उत्तर मध्यमा प्रथम में 340, उत्तर मध्यमा द्वितीय में 185 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक पूर्व मध्यमा द्वितीय व उत्तर मध्यमा प्रथम की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक परीक्षाएं होंगी। यूपी बोर्ड की ही तर्ज पर इस बार संस्कृत बोर्ड के भी परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है।
-- -
छात्रों के लिए विशेषज्ञों के सुझाव
- प्रश्न ध्यानपूर्वक पढ़ें और जो पूछा गया है उसी का उत्तर दें।
-लघु उत्तरीय प्रश्नों का अभ्यास जरूर करें। लिखावट स्पष्ट रहे।
-तनाव न लें और अच्छे से प्रश्न पढ़ कर उत्तर दें। शांतचित्त होकर उत्तर लिखें।
-विषय को समझकर अपनी शब्द शैली में लिखें। अंक के अनुरूप ही प्रश्नों के उत्तर लिखें।