फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sand filled sacks washed away at the harvesting site

कटान स्थल पर बह गईं बालू भरी बोरियां

Sat, 25 Jun 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sand filled sacks washed away at the harvesting site
शोहरतगढ़ क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद गांव में हो रही कटान। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कटान स्थल पर बह गईं बालू भरी बोरियां
विज्ञापन

खैरी शीतल प्रसाद गांव में घोराही नदी में बनाया गया था ठोकर
एक दिन पहले ही विधायक ने डीएम से की थी शिकायत
परसा(सिद्धार्थनगर)। खैरी शीतल प्रसाद गांव में सरयू ड्रेनेज खंड दो की ओर से घोरही नदी के किनारे कटान रोकने के लिए लगवाई गईं बालू भरी बोरियाें में आधी शुक्रवार देर रात नेपाल की पहाड़ियों से आए पानी में बह गईं। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जबकि विभागीय एई ने ग्रामीणों पर आरोप मढ़ा है कि जिन बांस के खूंटों के सहारे बोरियां लगाई गई थीं, उसे गांव वाले उखाड़ ले गए। इस कारण कम पानी में ही बोरियां बह गईं।
ग्रामीणों ने शुक्रवार को ही विधायक विनय वर्मा से अस्थायी ठोकर बनाने में लापरवाही बरतने की शिकायत की थी। मौके पर पहुंचे विधायक ने डीएम को पत्र भेजकर मानक के अनुसार कार्य कराने की बात कही थी। शुक्रवार देर रात नदी में पानी बढ़ने के बाद बोरियां बह गईं तो ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खैरी शीतल प्रसाद गांव में सिंचाई विभाग की ओर से टीकर व करौता टोले के बीच घोरही नदी के किनारे कटान रोकने के लिए 300 मीटर की दूरी में करीब 23 लाख रुपये की लागत से अस्थायी ठोकर बनवाया गया था। ग्राम प्रधान शिवकुमार साहनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कोदई साहनी, रामहरीश, राम सिंह, राकेश यादव ने आरोप लगाया है कि टेंडर की लागत के अनुसार कार्य नहीं हुआ है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के एई सादिक अली ने बताया कि ग्रामीण बांस की बैरिकेडिंग को रोकने के लिए लगे खूंटे को उखाड़ ले गए थे। इस वजह से बांस व बालू से भरी बोरियां नदी में बह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
डीएम ने दिए जांच के आदेश
विधायक विनय वर्मा ने डीएम संजीव रंजन को पत्र लिखकर घोरही नदी के कटान स्थल पर हुए कार्य की जांच कराने की मांग की है। डीएम ने बताया कि नदी के कटान स्थल पर बोरियां के बह जाने के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed