{"_id":"687d26cceab58158480cb5aa","slug":"samples-of-the-material-used-in-the-construction-work-were-sent-to-the-lab-for-testing-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-141427-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे
विज्ञापन
भारतभारी शिव मन्दिर पोखरे का सुन्दरीकरण कार्य का निरीक्षण डीएम डॉ. राजा गणपति आर। स्रोत विज्ञप्
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. ने भारतभारी शिव मंदिर पोखरे का सुंदरीकरण एवं यात्री निवास कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारतभारी पोखरे में बन रही सीढ़ी देखी।
डीएम द्वारा निर्माण में प्रयोग हो रही सामग्री का सैंपल गुणवत्ता जांच के लिए सील कराकर लैब में भेजने का निर्देश दिया। इसके साथ घाट, रेलिंग, इंटरलाॅकिंग और टाइलीकरण कार्य देखा।
जिलाधिकारी ने समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने नगर पंचायत भारतभारी में बन रही डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने समय से एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
नगर पंचायत भारतभारी के वार्ड नंबर-आठ जानकीनगर में सार्वजनिक शौचालय से पूरब बस्ती तक सीसी रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क का स्लोब सही नहीं पाया गया।
डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही फोटो भेजने का भी निर्देश दिया। डीएम ने नगर पंचायत भारतभारी के वार्ड-12 दशरथ नगर में कान्हा गोशाला एवं शेल्टर होम्स के निर्माण का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा गोशाला का निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य देखा। जिलाधिकारी ने गोवंश को केला और गुड़ खिलाया। इसके साथ ही भूसा स्टाॅक रजिस्टर, गोवंश की संख्या आदि देखी। जिलाधिकारी ने गोवंश का टीकाकरण, हरे चारे की व्यवस्था, पीने की पानी की व्यवस्था आदि सुविधाएं करने के निर्देश दिए।