फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Samples of medicines taken, a medical store sealed

Siddharthnagar News: दवाओं का लिया सैंपल, एक मेडिकल स्टोर किया सील

Tue, 16 Jan 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 16 Jan 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Samples of medicines taken, a medical store sealed
सिद्धार्थनगर। नेपाल सीमा से सटे ककरहवा कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र में ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार के नेतृत्व में सोमवार शाम ड्रग टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापामारा। दवाओं का सैंपल एकत्रित किया। दुल्हा चौराहा स्थित यादव मेडिकल स्टोर को अग्रिम आदेश तक बंद रखने का आदेश दिया।
विज्ञापन

पूर्व में एसएसबी की ओर से सीमाई क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री के शिकायत के बाद सोमवार को ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार के नेतृत्व में ड्रग टीम ने ककरहवा में स्थित सूरज मेडिकल स्टोर, अमन मेडिकल स्टोर, हेमंत मेडिकल स्टोर पर छापामार कर दवाएं एवं प्रपत्रों की जांच की। इसके बाद टीम ने दुल्हा चौराहा स्थित यादव मेडिकल स्टोर की भी जांच की। मेडिकल स्टोर के प्रपत्रों में कमी मिली। दुकान संचालक मौके पर मौजूद कई दवाओं का बिल नहीं दिखा सका। मेडिकल स्टोर पर कोई फार्मासिस्ट भी नहीं था। मेडिकल स्टोर पर दवा रखने के लिए फ्रीज व मानक के अनुसार रैक व सेल्फ नहीं मिला। टीम ने मेडिकल स्टोर को सीज करते हुए अग्रिम आदेश तक दुकान बंद रखने का आदेश दिया। इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि सीमाई कस्बे में स्थित कुछ मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर को सील किया गया है। इस दौरान एसएसबी इंस्पेक्टर सुजीत कुमार वर्मा, ककरहवा चौकी प्रभारी बृजेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed