{"_id":"62f2a9570fdc8914006d3698","slug":"samajwadi-party-conduct-tiranga-rally-siddharthnagar-news-gkp4466266154","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा रैली निकाल अगस्त क्रांति का किया आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा रैली निकाल अगस्त क्रांति का किया आगाज
विज्ञापन
शहर के साड़ी तिराहे पर बाइक से तिरंगा रैली निकालकर लोगों को जागरूक करते सपा कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिरंगा रैली निकाल अगस्त क्रांति का किया आगाज
- सपाइयों ने लोगों से घर पर तिरंगा लगाने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा लगाने के लिए मंगलवार को तिरंगा रैली निकालकर अगस्त क्रांति का आगाज किया। पूर्व विधायक लालजी यादव के अगुवाई में पार्टी कार्यालय पर तिरंगा झंडा लगाने के बाद रैली शुरू हुई।
तिरंगा रैली साड़ी चौराहा, अशोक मार्ग, हाइडिल चौराहा, उसका मार्ग, सिद्धार्थ चौराहा, पुरानी नौगढ़ होते हुए बर्डपुर में पहुंचकर समाप्त हुई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि नौ अगस्त के ही दिन देश से अंग्रेजों को भगाने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने बिगुल बजाया था। जिसका नतीजा रहा की गुलामी की जंजीरों से हमें निजात मिली।
उन्हीं सेनानियों को याद करने के लिए नौ से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने का फरमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिया है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा झंडा लगाने के कार्यक्रम को सफल बनाते हुए अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कराएं।
विज्ञापन
इस दौरान वरिष्ठ नेता व जिला पंचायत सदस्य बेचई यादव, जिला प्रवक्ता विजय यादव, जावेद उर्फ चुन्ने, राम सेवक लोधी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र यादव, सतेंद्र यादव, पिन्टू लोधी, अंगद यादव, महेंद्र कन्नौजिया शामिल रहे।