फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Samajwadi leaders will gather tomorrow in Siddharth Nagar

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में कल जुटेंगे समाजवादी नेता

Sun, 02 Apr 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 02 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi leaders will gather tomorrow in Siddharth Nagar
समाजवादी अध्ययन केंद्र में पत्रकारों से बात करते हुए मणेंद्र मिश्र मशाल 
सिद्धार्थनगर। लोहिया कला भवन में तीन अप्रैल को सुबह 11 प्रदेश के कई समाजवादी नेताओं जुटान होगी। वे पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं इटवा विधायक माता प्रसाद के राजनीतिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। समाजवादी अध्ययन केंद्र हनुमानगढ़ी में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में समाजवादी विचारक मणेंद्र मिश्र मशाल ने ये जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समारोह में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रजनीकांत पांडेय, वर्धा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. चितरंजन मिश्र, विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय, पूर्व मंत्री, विधायक ओमप्रकाश सिंह, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, राम प्रसाद चौधरी, एसपी यादव, जय पांडेय, राधेश्याम सिंह, पवन पांडेय, पूर्व सांसद कुशल तिवारी, पूर्व राज्य सभा सदस्य आलोक तिवारी, पूर्व विधायक विनय तिवारी, लालजी यादव, विजय पासवान व अनिल सिंह सहित समाजवादी नेता शामिल होंगे। पूर्व स्वास्थ्य मत्री माता प्रसाद पांडेय के सदन में दिए वक्तव्यों व जीवन संघर्ष पर स्मारिका का विमोचन होगा। वे लोकतंत्र रक्षक सेनानी भी थे, इस मौके पर लोक तंत्र रक्षक सेनानियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed