फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Salary will be given on giving residence oath

निवास संबंधी शपथ देने पर मिलेगा स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन

Fri, 04 Jun 2021 10:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Salary will be given on giving residence oath
निवास संबंधी शपथ देने पर मिलेगा वेतन
विज्ञापन

सीएमओ से प्रभारी अधीक्षकों को भेजा लिखित आदेश
आदेश से कार्यस्थल पर निवास न करने वालों में हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सकों समेत सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निवासी स्थान संबंधी शपथ पत्र देना होगा, अन्यथा वेतन आहरित करने पर रोक लगा दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप चौधरी के इस आदेश से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कई स्वास्थ्य केेंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई चिकित्सक, कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उनके बारे में पता चला कि वह कार्यस्थल पर निवास न करके गोरखपुर, बस्ती या अन्यत्र स्थलों पर निवास करते हैं। प्रतिदिन उनका आवागमन जारी रहता है। सीएमओ ने समस्त अधीक्षकों, प्रभारी चिकित्साधिकारियों को लिखित पत्र जारी करते हुए सभी चिकित्सकों, कर्मियों (नियमित और संविदा) से निवास स्थल संबंधी शपथ पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। सरकारी अथवा प्राइवेट आवास होने का भी उल्लेख करना अनिवार्य है। शपथ पत्र प्रस्तुत नहीं करने वाले कर्मियों का वेतन आहरित करने पर रोक लगा दी गई है। सीएमओ के इस आदेश से महकमे में हड़कंप मच गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि कार्यस्थल पर निवास नहीं करना गलत है। प्राय: गैरहाजिर रहने की दिशा में मरीजों के उपचार में भी लापरवाही हो रही है। शपथ पत्र देने के बाद ही वेतन अथवा मानदेय भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed