फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   salary stop of four teacher

बीएसए ने प्रधानाध्यापक सहित छह का वेतन रोका

Wed, 27 Apr 2022 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
salary stop of four teacher
बीएसए ने प्रधानाध्यापक सहित छह का वेतन रोका
विज्ञापन

- प्रधानाध्यापक पर शिक्षक का फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप
- बिना सूचना के विद्यालय से गायब थीं शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बुधवार को मिठवल के प्राथमिक विद्यालय बनगवा के प्रधानाध्यापक समेत पांच शिक्षकों व एक शिक्षा मित्र का अग्रिम आदेश तक वेतन व मानदेय पर रोक लगा दिया है। प्रधानाध्यापक पर एक शिक्षक का फर्जी हस्ताक्षर करके स्कूल से गैरहाजिर रहने की छूट देने का आरोप है, जबकि शेष पर बिना सूचना के गायब रहने का आरोप है।

बीएसए ने बताया कि 26 अप्रैल को जोगिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय निपनिया के निरीक्षण में सहायक अध्यापक शशिप्रभा यादव व शिक्षा मित्र विजय कुमार गुप्त बिना सूचना के अनुपस्थित मिले थे। बीएसए ने शिक्षामित्र का मानदेय व शिक्षक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। जोगिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करौंदा नानकार के निरीक्षण में सहायक अध्यापक दीपिका पांडेय 25 व 26 अप्रैल को बिना सूचना के गायब थीं। बीएसए ने इनका वेतन रोक दिया है। वहीं, मिठवल के प्राथमिक विद्यालय बनगवा के प्रधानाध्यापक सुग्रीव वर्मा का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। इन पर आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय सुमहा में सहायक अध्यापक मणि पांडेय का फर्जी हस्ताक्षर करके अनाधिकृत रूप से उन्हें विद्यालय से गायब रखा है। सुग्रीव वर्मा के पास प्राथमिक विद्यालय सुमहा का भी प्रभार है। बीएसए ने मिठवल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सुमहा का 16 मार्च को निरीक्षण किया था। उस समय सहायक अध्यापक मणि पांडेय अनुपस्थित रहीं, जबकि रजिस्टर में उनका हस्ताक्षर बना हुआ था। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी भनवापुर के निरीक्षण में कंपोजिट विद्यालय शाहपुर की सहायक अध्यापक सुमन अग्रहरि 31 मार्च से एक अप्रैल तक व सहायक अध्यापक प्रियंका सिंह 21 मार्च से एक अप्रैल तक बिना सूचना के अनुपस्थित थीं। बीएसए ने अग्रिम आदेश तक उनका वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed