{"_id":"67b4c23a9c1e3519e90cdd85","slug":"sakhi-should-cooperate-with-health-workers-in-regular-vaccination-bdo-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-132612-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित टीकाकरण में स्वास्थ्यकर्मियों से सहयोग करें सखी : बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित टीकाकरण में स्वास्थ्यकर्मियों से सहयोग करें सखी : बीडीओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को स्वयं सहायता समूह के तहत चयनित स्वास्थ्य सखियों की बैठक हुई।
इसमें बीडीओ ने समूह की महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक बुधवार और शनिवार को आयोजित होने वाले नियमित टीकाकरण अभियान में सहयोग प्रदान करने तथा महिलाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
बीडीओ कुमार कार्तिकेय मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य सखी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें और उनके साथ सभी समूह की महिलाएं भी गांव-गांव में जाकर बच्चों और गर्भवतियों को नियमित टीकाकरण के लिए जागरूक करें।
इस दौरान एडीओ महिला मानसी पटेल, प्रमोद मिश्र, शोएब अख्तर, रीता प्रजापति, किरन देवी आदि मौजूद रहे।