फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Saja Teej market, enthusiasm among women

Siddharthnagar News: सजा तीज का बाजार, महिलाओं में उत्साह

Sat, 16 Sep 2023 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Saja Teej market, enthusiasm among women
कपड़े, गहने और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर बढ़ी भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। महिलाएं हरितालिका तीज व्रत की तैयारी में जोर-शोर से जुटी हुई हैं। बाजारों में सौंदर्य प्रसाधन, कपड़ा सहित सुहाग से जुड़ी सामानों की खरीदारी के लिए भीड़ बढ़ने लगी है। सोमवार के व्रत को लेकर अभी से खरीदारी पूरी करने की कोशिश है, ताकि ऐन वक्त पर कोई कमी ना रह जाए। उन घरों में भी विशेष तैयारियां चल रही हैं, जिनके यहां बेटी के ससुराल में तीज भेजा जाना है।
बाजारों में पर्व से जुड़े सामानों की दुकानों पर भीड़ देखी जा रहे हैं। तीज के लिए खरीदारी के भीड़ का ही असर है कि सुबह से ही बाजार में भीड़ लगी रही। कपड़ा, सौंदर्य प्रसाधन, आभूषणों आदि की दुकानों पर ज्यादातर महिलाएं खरीदारी में मशगूल रही। हाथों में मेहंदी रचाने का भी क्रम शुरू हो गया है। तीज को लेकर हर सुहागन महिला उत्साहित हैं।
विज्ञापन

--------------
व्रत के पहले हाथों में मेहंदी तारा रचाएंगे। सुबह सूर्य निकलने से पहले स्नान और पूजन अर्चन से पहले शाम को विधिवत श्रृंगार कर माता पार्वती और शिवजी का पूजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिखा शुक्ला

---------------------------------------------


हर महिला को इस व्रत का बेसब्री से इंतजार रहता है। सोलह श्रृंगार में सजकर पति की दीर्घायु के लिए कामना करेंगे। इस दौरान पूजन सामग्री के रूप में पकवान बनाए जाएंगे।

प्रीति वर्मा

----------------------------------------------

पति की दीर्घायु के लिए 24 घंटे बिना अन्न जल के रहा जाता है। हर साल पर्व धूमधाम से मनाते है। इस बार भी विधिवत पूजन कर व्रत रखना है, इसलिए अभी से खरीदारी की जा रही है।

नीलम चौधरी

--------------------------------------------

शिव पार्वती के संगम का यह त्योहार है। कुछ खाए बिना भी चेहरा खिल जाए,जब तीज के बहाने दो दिल मिल जाए। तीज का उल्लास कुछ ऐसा ही है।

सरिता मोदनवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed