{"_id":"65eb7816a1ca1126cf0eb5d7","slug":"rupesh-defeated-munna-tiger-with-dhobia-pat-trick-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-114061-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धोबिया पाट दांव से रूपेश ने मुन्ना टाइगर को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धोबिया पाट दांव से रूपेश ने मुन्ना टाइगर को दी पटखनी
Sat, 09 Mar 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के ग्राम कडजहवा में शुक्रवार को एक दिवसीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। इसमें फाइनल मुकाबला सिद्धार्थनगर के रूपेश पांडेय एवं हरदोई के मुन्ना टाइगर के बीच हुआ। रूपेश पांडेय ने हरदोई के मुन्ना टाइगर को धोबिया पाट दांव से मुन्ना टाइगर को पटखनी देकर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया।
कुश्ती में पहले करीब 15 जोड़ी पहलवानों ने दांव आजमाए। कुश्ती प्रतियोगिता का पहला मुकाबला प्रदुम्मन बक्सर एवं अचल दिल्ली के बीच हुआ, जिसमें प्रदुम्मन विजयी रहे। इसके बाद राजू बरेली जेपी यादव खजनी के बीच हुआ, जिसमें जेपी ने राजू को पराजित किया। सिद्धार्थनगर के रणजीत एवं विशाल अमहवा के बीच हुआ रणजीत ने विशाल को अखाड़े में पराजित किया।
मो. आतिफ बनरही एवं कुलदीप भुतहिया के बीच हुआ दोनों बराबर रहे, रणजीत सिद्धार्थनगर नितीश बिहार के बीच हुए मुकाबले में रणजीत विजयी रहे। सुनील कानपुर गोविंद चौरी चौरा के बीच मुकाबला हुआ दोनों बराबर रहे। हरिकृष्णा संतकबीरनगर नगर एवं धनराज मेहदावल के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। अंकुश सनई एवं कुलदीप डुमरियागंज में कुलदीप विजयी रहे। कमलेश सिद्धार्थनगर एवं सुनील कानपुर के बीच मुकाबले में कमलेश विजयी रहे।
विज्ञापन
प्रधान प्रतिनिधि सुग्रीव यादव ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती दंगल का शुभारंभ किया। विजेता पहलवान को 5100 रुपये नगद पुरस्कार स्वरुप देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजक कर्ता हनुमान पांडेय, कृष्ण कुमारी, अवनीश कुमार, रोहन यादव, विजय कुमार, नंदलाल मौजूद रहे।
कमलेश के कानपुर के सुनील को दिखाया आसमान
धेंसा क्षेत्र के सेमरा स्थित बाबा पल्टन नाथ शिव मंदिर परिसर में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सिद्धार्थनगर के पहलवान कमलेश से कानपुर के सुनील से रोचक मुकाबले में कमलेश पहलवान ने बाजी मारी। स्थानीय पहलवान अभय यादव व रामबचन यादव के मुकाबले में अभय यादव विजेता रहे। आयोजन समिति द्वारा विजयी पहलवानों को नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आशुतोष मिश्र, रामबचन यादव उपस्थिति रहे।