फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Running rampant mining, officer rejoicing

ड़ल्ले से चल रहा खनन, अफसर मग्न

Thu, 23 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर Updated Thu, 23 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Running rampant mining, officer rejoicing
खनन हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला
 नदियों के तटों पर कब्जा और अवैध खनन रोकने के लिए शासन की लाख सख्ती के बाद भी त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। क्षेत्र मेें राप्ती नदी के तट पर हो रहे खनन पर जिम्मेदारों की आंखें बंद कर ली हैं। इससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। 
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गोपिया गांव के उत्तर बहने वाली राप्ती नदी के तट पर एक माह से खनन माफिया सक्रिय हैं। बिना किसी रोक-टोक के वह अवैध रूप से बालू खनन के धंधे में लिप्त हैं।  ग्रामीणों का कहना है कि खनन माफिया हर रोज दर्जनों  ट्राली बालू यहां से निकालकर ले जा रहे हैं। स्थानीय लोग के विरोध करने पर वे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं और धमकी देते हैं। थाने पर फोन से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस के लोग ही मिलीभगत कर धंधेबाजों को संरक्षण दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर राप्ती नदी में बाढ़ आई तो गोपिया सहित उसके आसपास के गांव में जमकर तबाही मचेगी। इस संबंध में एसडीएम डुमरियागंज सुरेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि उन्हें अवैध खनन की जानकारी नहीं है। वह हलका लेखपाल से खनन के बारे में पता कराएंगे। अगर ऐसा है तो अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed