फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ruckus in the House of Representatives, RPP's female MP said this is just a trailer

Siddharthnagar News: प्रतिनिधि सभा में रार, राप्रपा की महिला सांसद ने कहा यह तो केवल ट्रेलर

Wed, 03 Dec 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in the House of Representatives, RPP's female MP said this is just a trailer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपिलवस्तु। नेपाल की राजधानी काठमांडो में पूर्व राजा ज्ञानेंद्र के स्वागत और सफलतम रैली से उत्साहित राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी की सांसद रोशन कार्की ने इसे ट्रेलर बताते हुए कहा अभी तो पूरी फिल्म बाकी है। रोशन कार्की ने माओवादी केंद्र के सांसद राजेंद्र बलारी ने पूर्व नरेश को भूत कहे जाने पर भड़कते हुए यह बात कही।
मंगलवार को नेपाल प्रतिनिधि सभा में पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र के समर्थन में रैली और राजशाही की मांग पर बहस चल रही थी। इस बीच प्रचंड गुट के सांसद राजेंद्र बलारी ने पूर्व नरेश को भूत कहते हुए उनके कभी-कभी प्रकट होते रहने का तंज कसा था। सांसद बलारी के इस बयान से राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी की सांसद भड़क उठीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जैसे आप पर लेनिन और माओवादी का भूत है। उन्होंने कहा कि यह तो ट्रेलर था, यदि सभी जिलों से राजा समर्थक बाहर निकल आए तो आपको छिपने की जगह नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आरोप-प्रत्यारोप के बीच माओवादी केंद्र के अध्यक्ष व पूर्व पीएम प्रचंड ने कहा कि पूर्व नरेश को लोकतंत्र के भीतर ही अपनी जगह तलाशनी चाहिए। उन्होंने प्रतिनिधि सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। कहा कि जितना लोकतंत्र प्रचंड का है, उतना ही ज्ञानेन्द्र शाह का भी है। यह मान्यता हम सभी राजनीतिक दलों ने स्वीकार की है और हमारा संविधान भी इसे मान्यता देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed