फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   RPF jawan dies after falling from train in siddharthnagar

Siddharthnagar News: ट्रेन से गिरकर आरपीएफ जवान की मौत, स्पेशल ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

Thu, 08 Sep 2022 11:27 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Sep 2022 11:27 AM IST
सार

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम हल्लौर निवासी खुर्शीद अहमद के बेटे सुलेमान खुर्शीद रिजवी (39) सीआरपीएफ में मनकापुर में तैनात थे। इस समय उनकी बढ़नी स्थित रेलवे स्टेशन पर विशेष ड्यूटी लगी थी। बुधवार की रात में ट्रेन चेकिंग के दौरान अपने हमराही सीआरपीएफ जवानों के साथ थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वे रेलवे ट्रैक के नीचे पटरी पर गिर गए।

विज्ञापन
RPF jawan dies after falling from train in siddharthnagar
मृतक आरपीएफ जवान सुलेमान खुर्शीद रिजवी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कस्बा हल्लौर निवासी युवा आरपीएफ जवान की लाश बृहस्पतिवार की भोर में रेलवे पटरी पर पाई गई है। वह बढ़नी स्थित रेलवे स्टेशन पर विशेष ड्यूटी पर थे। ट्रेन चेकिंग के दौरान पैर फिसल कर रेलवे ट्रैक से गिरकर जख्मी होने के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन


डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम हल्लौर निवासी खुर्शीद अहमद के बेटे सुलेमान खुर्शीद रिजवी (39) सीआरपीएफ में मनकापुर में तैनात थे। इस समय उनकी बढ़नी स्थित रेलवे स्टेशन पर विशेष ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन


बुधवार की रात में ट्रेन चेकिंग के दौरान अपने हमराही सीआरपीएफ जवानों के साथ थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वे रेलवे ट्रैक के नीचे पटरी पर गिर गए। यहां गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगने से उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक सीआरपीएफ जवान अपने पीछे पत्नी व दो बेटे और एक बेटी छोड़ गया है। हादसे की खबर जैसे ही उसके गांव पहुंची परिजनों में कोहराम मच गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed